शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम, विकास कार्यों का जिक्र करके रोने लगी समर्थक
shubhamsc | 21 Jul 2019 07:34 PM (IST)

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है. उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी, राष्ट्रपति, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके कामों को याद किया है.
आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में पार्टी कार्यकर्ता के साथ-साथ उनके चाहने वाले भी पहुंचे थे. दिल्ली में शीला दीक्षित के किए विकास कार्यों पर बात करते हुए एक महिला रोने लगी.
- हिंदी न्यूज़
- वीडियो
- न्यूज़
- शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम, विकास कार्यों का जिक्र करके रोने लगी समर्थक