दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से की वोट करने की अपील, कहा- जहर फैलाने वालों को वोट ना दें
ABP News Bureau | 12 May 2019 09:24 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर वोटिंग की अपील की. उन्होंने कहा कि Good morning Delhi. वोट डालने जरूर जाना. जिसने आपके काम किए उनको वोट देना. नफरत और जहर फैलाने वालों को और दिल्ली के काम रोकने वालों को वोट मत देना. आपका वोट देश बदल सकता है.