दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए CM केजरीवाल का बड़ा एलान
shubhamsc | 01 Aug 2019 12:51 PM (IST)

चुनावी साल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता पर तोहफों की बरसात कर दी है. कम बिजली खपत करने वालों पर जबरदस्त मेहरबानी दिखाते हुए 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त कर दी है. केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि अगर कोई ग्राहक सिर्फ 200 यूनिट तक बिजली खपत करता है तो उसे बिल चुकाने की जरुरत नहीं होगी. 201 से 400 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर 50% सब्सिडी दी जाएगी. केजरीवाल के इस फैसले से कम बिजली खपत करने वाले गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.