दिल्ली के सीलमपुर में गिरी चार मंजिला इमारत, दो लोगों की मौत, बिल्डिंग में 6 लोग थे मौजूद
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:07 AM (IST)

दिल्ली के सीलमपुर में एक चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त इमारत के अंदर 6 लोग मौजूद थे जबकि इमारत के बाहर बैठे चार लोग भी उसकी चपेट में आ गए .घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, NDRF, दिल्ली सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे का शिकार हुई इमारत काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी. बताया जा रहा है इस इलाके में कई इमारतें ऐसी हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं.