दीपेंद्र हुड्डा का आरोप, BJP विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, तो मिला ये जवाब
ABP News Bureau | 09 May 2019 02:19 PM (IST)

दीपेंद्र सिंह हुड्डा एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे जब उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की मजबूत आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है. रोहतक सीट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी जानती है कि यह सीट वो ही जीतेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा "इनेलो भाजपा की एक बी टीम थी और अब बीजेपी से निर्देश लेने के बाद काम कर रही है."