'डांस दीवाने' के फिनाले में दिखी 'बिग बॉस' के घर की झलक, देखिए मनोरंजन फटाफट
ABP News Bureau | 29 Sep 2019 07:46 AM (IST)

'बिग बॉस 13' के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का प्रीमियर एपिसोड कल यानि 29 सितंबर को होना वाला है जब शो के सभी फाइनल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स घर के अंदर एंट्री करेंगे. ऐसे में शो के मेकर्स इसका प्रमोशन भी काफी जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं. बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में सलमान खान माधुरी दीक्षित को बिग बॉस का घर घुमाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो से साफ हो रहा है कि शो का प्रीमियर काफी ग्रैंड होने वाला है. इस वीडियो में सलमान खान और माधुरी दीक्षित अपनी सबसे मशहूर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पर खूबसूरत अंदाज में थिरकते दिखाई दे रहे हैं.