CWC की बैठक में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन पर जारी, जानिए बैठक में अब तक क्या-क्या हुआ ?
ABP News Bureau | 25 May 2019 03:06 PM (IST)

कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की खबर को खारिज किया है. कांग्रेस के सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे की खबर आधारहीन है. कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में राहुल ने अब तक बोला नहीं है. फिलहाल सारे नेता अपनी बात रख रहे हैं. राहुल गांधी सबसे अंत में बोलेंगे.
इससे पहले खबर थी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने CWC की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की. हालांकि सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने इस्तीफा ठुकरा दिया.