चुनाव के बाद विपक्ष की ओर से कौन होगा पीएम उम्मीदवार? देखिए सीताराम येचुरी ने क्या कहा
ABP News Bureau | 10 May 2019 05:23 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में अभी दो चरण के चुनाव बाकी हैं, 23 मई को चुनाव नतीजे आएंगे. नतीजे क्या आएंगे अभी कोई नहीं जानता. लेकिन गुणा-भाग अभी से शुरू हो गया है. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी बात की जाएगी. सीताराम येचुरी ने ये भी कहा कि सभी विकल्पों पर जरूर विचार किया जाएगा.