एसएचओ ने प्री-वेडिंग शूट में वर्दी पहनी, 'रिश्वत' देती नजर आई मंगेतर
shubhamsc | 28 Aug 2019 12:37 PM (IST)

इस प्री वेडिंग वीडियो में एक लड़की बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चलाकर आ रही होती है, उसे कांस्टेबल रोकता है और चालान भरने के लिए पास में खड़े थानेदार से बात करने को कहता है. बस यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरूआत होती है और लड़की थानेदार की जेब में 500 का नोट बड़े ही रोमांटिक अंदाज में रखते हुए चोरी से सब इंस्पेक्टर का पर्स भी चुरा लेती है.