कमलनाथ ने यूपी-बिहार के लोगों पर दिया विवादित बयान, ये 'नफरत' कांग्रेस को पड़ेगी भारी? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 18 Dec 2018 05:54 PM (IST)
ध्य प्रदेश में सरकार बदली है. सीएम बनते ही कमलनाथ ने फरमान निकाला कि उद्योगों को सरकार से मदद लेनी है तो 70 परसेंट रोजगार मध्य प्रदेश के लोगों को देना होगा. मतलब यूपी, बिहार जैसे दूसरे राज्यों के रोजगार के कोटे में कटौती. एक तरह का रिजर्वेशन है ये. लेकिन इस रिजर्वेशन से निकली है नफरत की आवाज. यूपी, बिहार के लोगों के लिए नफरत. कमलनाथ ने ये कहने में संकोच नहीं किया कि यूपी, बिहार वाले नौकरी छीन लेते हैं मध्य प्रदेश वालों की.