Ajay Chautala के फरलो पर कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार को लिया निशाने पर
ABP News Bureau | 29 Oct 2019 09:57 AM (IST)

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बन चुकी है, दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बन चुके हैं लेकिन अब उनके पिता अजय चौटाला को फर्लों देने पर विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन दुष्यंतत के पिता अजय चौटाला जिस जरिए तिहाड़ जेल से घर पहुंचे है.. उस पर सियासत शुरू हो गई है.. यानी फर्लो पर.. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सुभाष चोपड़ा ने केजरीवाल को निशाने पर लिया.. कांग्रेस का आरोप है.. कि अजय चौटाला को फर्लो इसलिए मिला क्योंकि केजरीवाल सरकार ने पैरवी की थी.