कांग्रेस ने एग्जिट पोल को नकारा, राजीव शुक्ला बोले, ये मनोरंजन से ज्यादा कुछ नहीं
ABP News Bureau | 20 May 2019 09:00 AM (IST)

कांग्रेस पार्टी ने सिरे से ने एग्जिट पोल को नकार दिया है. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एग्जिट पोल गलत भी होते हैं, तो वहीं राजीव शुक्ला ने कहा की ये मनोरंजन से ज्यादा कुछ नहीं है. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था.