WATCH FULL INTERVIEW: 'चुनाव खत्म हो गया है और नरेंद्र मोदी हार चुके हैं' - राहुल गांधी
ABP News Bureau | 07 May 2019 08:36 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. इस बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों के जवाब दिए हैं. उन्होंने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहने से लेकर कांग्रेस में वंशवाद, राफेल और कांग्रेस की 'न्याय' योजना से जुड़े सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. अपनी नागरिकता पर उठ रहे सवालों पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''आप सरकार में हैं जांच करवा लीजिए, अगर सच्चाई निकल गई तो जेल में डाल दीजिए... क्यों नहीं किया? करो. मैं नहीं डरता हूं.'' देखिए पूरा इंटरव्यू.