एक बार फिर मोदी सरकार या कांग्रेस अबकी बार, जानिए लखनऊ के लोगों की राय
ABP News Bureau | 20 May 2019 10:12 AM (IST)

जल्द ही लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. एग्जिट पोल ने बीजेपी को बहुमत दे दिया है. इसे लेकर जब लखनऊ के लोगों से बात की गई तो वे मोदी के पक्ष में जाते दिखाई दिए. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था.