कांग्रेस की हार उनके कर्मों से हुई है - मीनाक्षी लेखी
ABP News Bureau | 25 May 2019 06:18 PM (IST)

दिल्ली में 56.6 फीसदी के साथ बीजेपी सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. कांग्रेस 22.5 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे और आम आदमी पार्टी 18.1 फीसदी वोट से साथ तीसरे नंबर पर रही. बीएसपी और अन्य के खाते में एक-एक फीसदी वोट आया. नई दिल्ली सीट पर बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी को 5 लाख वोट मिले हैं. इस सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को करीब 4 लाख वोट मिले हैं.