BJP-JJP गठबंधन पर कांग्रेस नेता Sandeep Dikshit का तंज- 'यह अनैतिक, जनभावना का अपमान'
ABP News Bureau | 27 Oct 2019 07:48 PM (IST)
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने हरियाणा में jjp और bjp के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जनभावना के बिल्कुल खिलाफ है. उन्होंने इस गंठबंधन को अनैतिक करार दिया. बता दें कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी. बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की. दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है.