कांग्रेस नेता PL पुनिया ने एग्जिट पोल को किया सिरे से खारिज, दिया ये उदाहरण
ABP News Bureau | 20 May 2019 02:56 PM (IST)

कांग्रेस के नेता एग्जिट पोल के रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने इन पोल को सिरे से खारिज कर दिया है. और कहा कि पहले भी इस तरह एग्जिट पोल फेल हो चुके हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.