कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का BJP पर तंज, कहा- नरेंद्र मोदी जाएंगे, राहुल जी आएंगे
ABP News Bureau | 19 May 2019 10:09 AM (IST)

जीतू पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा और राहुल गांधी नई उम्मीदें लेकर आएंगे. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.