शहादत के अपमान पर माफी मांगेंगे दिग्विजय सिंह ? सीधा सवाल
ABP News Bureau | 05 Mar 2019 06:54 PM (IST)

14 फरवरी का दिन ये देश कभी नहीं भूलेगा. कश्मीर में पाकिस्तानी आतंक को जवाब देने के लिए तैनात CRPF के 40 जवानों ने देश के लिए क़ुर्बानी दे दी. ये 40 जवान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का निशाना बन गए...लेकिन कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के लिए इन 40 जवानों का बलिदान सिर्फ़ एक दुर्घटना है. पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों का नाम लेने से मानो इनको डर लग रहा है. पुलवामा और उसके बाद भारत के एयर स्ट्राइक के बाद इन दिनों सियासत तेज़ है. अगर दिग्विजय सिंह को लगता है कि बीजेपी इस मुद्दे पर सियासत कर रही है तो वो बीजेपी को निशाना बनाएं लेकिन जवानों के बलिदान को इस तरह से कमतर आंकना उनका अपमान है