कांग्रेस नेता अजय सिंह ने की बदजुबानी, सीधी सांसद रीति पाठक को लिए कहे ये विवादित शब्द
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 10:00 AM (IST)

इस लोकसभा चुनाव में नेताओं का बदजुबानी का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब सीधी सिंगरौली से कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने इसी तरह की बदजुबानी की है. उन्होंने सीधी की मौजूदा सांसद रिती पाठक के ऊपर सियासी हमला बोलते हुए मर्यादा को पार कर दिया और उन्हें 'माल' कह कर बुलाया.