पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- 'हम घोड़े के मुंह से ये बात सुनना चाहते हैं'
shubhamsc | 24 Jul 2019 10:19 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के झूठ से हमलावर कांग्रेस. लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. लोकसभा में अपनी बात रखते हुए हिंदी में कमजोर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी अंग्रेजी मुहावरे HORSES MOUTH का इस्तेमाल करना चाहते थे. इसका मतलब होता है उस शख्स से सच्चाई सुनना जिसको इसकी जानकारी हो लेकिन अधीर रंजन ने पीएम मोदी को घेरने के चक्कर में HORSES MOUTH का हिंदी अनुवाद कर कह दिया- 'हम घोड़े के मुंह से सुनना चाहते हैं'