कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का PM मोदी पर तंज, कहा- वो बनारस को समझने में चूक गए
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:42 AM (IST)

आज वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. यहां से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय मैदान में हैं. एबीपी न्यूज से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि पीएम बनारस को समझने में चूक गए हैं. बता दें कि आज सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 59 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा.