गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटे जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 21 Mar 2019 08:39 PM (IST)

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज़ भारतीय जनता पार्टी ने आज 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह ही इस बार भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद लाल कृष्ण आडवानी की सीट गांधी नगर से इस बार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मैदान में होंगे. पी नड्डा ने इस प्रेस कांन्फ्रेंस में बिहार के उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए राज्य के उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी.