श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: कोलंबो में रहने वाले आदित्य राय से जानिए हमले से जुड़ी बड़ी जानकारी
ABP News Bureau | 21 Apr 2019 01:39 PM (IST)

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित करीब 6 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं. बताया जा रहा है कि 3 चर्च और 3 होटल के अंदर धमाके हुए हैं.बम धमाकों में अबतक जो 160 लोग मारे गए हैं, उनमें 9 विदेशी लोग भी शामिल हैं. श्रीलंका पुलिस ने ये जानकारी दी है. विदेशियों की मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है. क्योंकि श्रीलंका एक टूरिस्ट प्लेस है. यहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं.