लखनऊ-दिल्ली के बीच शुरू हुई देश की पहली प्राइवेट ट्रेन Tejas Express, CM Yogi ने दिखाई हरी झंडी
ABP News Bureau | 04 Oct 2019 10:21 PM (IST)
आज लखनऊ और दिल्ली के बीच देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हुई है.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद तेजस ट्रेन के अंदर जाकर मुआयना किया और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. देश की पहली प्राइवेट ट्रेन के रंग रूप से लेकर इसमें यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आपको बताते हैं.