हरियाणा में चुनाव से पहले NRC का दांव
shubhamsc | 16 Sep 2019 11:12 AM (IST)

असम NRC लिस्ट को लेकर जारी विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वो हरियाणा में भी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) लागू करेंगे. मुख्यमंत्री ने पंचकूला में पूर्व नेवी चीफ सुनिल लांबा और पूर्व जस्टिस एचएस भल्ला से मुलाकात के बाद कहा, ''हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे.''