पी चिदंबरम की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई । INX मीडिया केस
shubhamsc | 28 Aug 2019 10:11 AM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई. INX मीडिया केस में 30 अगस्त तक CBI हिरासत में भेजे गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्ज़ी पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. दोपहर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उधर सीबीआई रिमांड में पूछताछ का सामना कर रहे चिंदबरम को कोई राहत नहीं मिल रही. अब INX मीडिया मामले में उन्हें आरोपी नंबर वन बनाने की तैयारी भी हो चुकी है.