नक्सलवाद को लोकतांत्रिक तमाचा, देखिए पूरी रिपोर्ट
shubhamsc | 23 Sep 2019 11:57 AM (IST)

छ्त्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा में उप चुनाव हो रहा है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दन्तेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी प्रचार के लिए निकले थे. उसी समय अप्रैल महीने में नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था. जिसमें विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी. दंतेवाड़ा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी हैं जबकि कांग्रेस ने देवती कर्मा को टिकट दिया है. देवती कर्मा के पति महेंद्र कर्मा को नक्सलियों ने 2013 के नक्सली हमले में मार दिया था. दंतेवाड़ा में जो दोनों प्रत्याशी आमने -सामने हैं, उन्होंने अपने पति को नक्सलियों के हमले में खोया है. जिस जगह नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को उड़ाया था, वहां आज भी उसके सबूत हैं. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट