चंद्रयान-2 की कामयाबी के लिए भारतीयों की दुआ, लंदन से देखिए खास रिपोर्ट
shubhamsc | 07 Sep 2019 01:18 AM (IST)

चांद की धरती पर हिन्दुस्तान इतिहास रचने वाला है. 7 सितंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट पर चांद की धरती पर भारत का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 उतरने वाला है. भारत पहला देश है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारेगा. इस प्रोजेक्ट की कमान भारत की दो महिला प्रोजेक्ट डायरेक्टर के हाथों में है.