95 प्रतिशत मिशन पूरा करने में कामयाब रहा चंद्रयान-2, वैज्ञानिकों में पीएम मोदी ने जगाया भरोसा
shubhamsc | 07 Sep 2019 09:15 PM (IST)

चंद्रयान-2 अपनी कामयाबी से बस दो कदम ही दूर रह गया, इसके बावजूद चंद्रयान ने 95 फीसदी मिशन पूरा कर लिया। पीएम मोदी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए इसरो कंट्रोल सेंटर में ही मौजूद थे। जब चंद्रयान-2 का लैंडर अपने लक्ष्य से भटक गया तो वैज्ञानिकों में मायूसी छा गई. तब पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का ना सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि उनमें अगली कोशिश के लिए उम्मीद भी जगाई.