चंद्र ग्रहण से जुड़े मिथक के बारे में जानिए
shubhamsc | 16 Jul 2019 06:10 PM (IST)

आज 149 साल के बाद दुनिया एक महासंयोग की गवाह बनने जा रही है. आज गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण है. ये अद्भुत महासंयोग 1870 के बाद पहली बार बना है. चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में रात के क़रीब डेढ़ बजे से दिखेगा. तीन घंटे तक चंद्रग्रहण का असर रहेगा लेकिन सूतक अब से थोड़ी देर बाद यानी साढ़े 4 बजे ही शुरू हो जाएगा. चंद्र ग्रहण से हमें क्यों नहीं डरना चाहिए. चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ने वाला है. चंद्र ग्रहण से जुड़े मिथक क्या हैं. और चंद्र ग्रहण के वैज्ञानिक मायने क्या हैं. इसके बारे में हम आपको बताएंगे. और ये बताने के लिए हमारे साथ खगोल वैज्ञानिकों के अलावा धर्म के जानकार भी मौजूद हैं.