चंडीगढ़: अनुपम खेर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- हम इंतजार करेंगे कि वो बैंकॉक कब जाएंगे
ABP News Bureau | 19 May 2019 05:13 PM (IST)

पंजाब के चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और मौजूदा उम्मीदवार किरन खेर अपने पति अनुपम खेर के साथ वोट डालने पहुंची. अनुपम खेर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि हम इंतजार करेंगे कि वो बैंकॉक कब जाएंगे. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है.