CBSE 10th Class Result 2019: नोएडा के सिद्धांत पेंगोरिया ने किया टॉप, देखें खास बात
ABP News Bureau | 06 May 2019 05:55 PM (IST)
CBSE 10वीं के एग्जाम में टॉप करने वाले सिद्धांत पैंगोरिया से खास बात की है, आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बार 91.10 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं. इस बार 13 बच्चों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं. टॉप 13 में 7 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं. इन 13 में से 8 उत्तर प्रदेश के हैं. जिसमें नोएडा और गाजियाबाद से तीन-तीन इसके अलावा जौनपुर, मेरठ से एक-एक टॉपर हैं. रिजल्ट परीक्षा के 38वें दिन आया है.
13 विद्यार्थियों के नाम- सिद्धांत पैंगोरिया, दिव्यांश वाधवा, योगेश कुमार गुप्ता, अंकुर मिश्रा, वत्सल वर्षिनी, मान्या, आर्यन झा, तरुण जैन, भावना एन शिवदास, इस मदन, दिग्जोत कौर जग्गी, अपूर्वा जैन शिवानी लाथ हैं.