कैप्टन अमरिंदर का बड़ा आरोप, कहा- मुझे हटाकर सीएम बनना चाहते हैं सिद्धू
ABP News Bureau | 19 May 2019 02:09 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सिद्धू और कैप्टन के बीच का झगड़ा और बढ़ गया है. कैप्टन अमरिंदर ने नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उन्हें हटाकर सीएम बनना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने सिद्धू के ऊपर कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं.