पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से जानिए क्या EVM मशीन को हैक किया जा सकता है?
ABP News Bureau | 21 May 2019 07:46 PM (IST)

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि ईवीएम में छेड़-छाड़ और बदलाव संभव नहीं है. ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नई ईवीएम में थोड़ी-सी भी छेडछाड़ करने से वो फैक्ट्री मोड में चली जाती है. ईवीएम पर सवाल उठाना अविश्वास का मामला है. देखिए पूरी बातचीत.