RBI Governor Shaktikanta Das की प्रेस कॉन्फ्रेंस के क्या हैं मायने?
ABP News Bureau | 27 Mar 2020 12:09 PM (IST)

कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यागों के साथ साथ सैलरीड क्लास के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज एलान किया कि रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की गई है और ये 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी कर दी गई है.