विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Matrize | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)
रुक नहीं रही Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों की रफ्तार
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 10:25 AM (IST)

पेट्रोल-डीजल की कीमत शुक्रवार को स्थिर रहने के बाद एक बार फिर बढ़ गई हैं. आज पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में आज पेट्रोल का दाम 98.11 रुपये प्रति लीटर पर चला गया वहीं डीजल भी 88.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में जहां पेट्रोल की कीमतें 29 मई को पहली बार 100 रुपये के पार पहुंच गईं, वहीं शनिवार को पेट्रोल 104.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है.