Iran-America तनाव से भारतीय शेयर मार्केट 200 अंक लुढ़का, तेल की कीमत 2.12 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी
ABP News Bureau | 08 Jan 2020 12:03 PM (IST)

अमेरिका और ईरान के तनाव की वजह से भारत में शेयर बाजार 200 अंक तक गिर गया है. जबकि तेल की कीमतें आज 2.12 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गई हैं. मतलब तेल महंगा होगा. ईरान ने आज अमेरिका के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की, इराक में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल अटैक किया.