देश को आर्थिक मंदी से उबारने के लिए RBI ने किए बड़े एलान, विशेषज्ञ से समझिए इसके मायने
ABP News Bureau | 17 Apr 2020 12:39 PM (IST)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था सबसे बुरे दौर में है. शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए देश पूरी शक्ति से लड़ रहा है. जरूरी सेवाओं के लिए जो डॉक्टर, नर्स, मैडिकल स्टाफ पुलिसकर्मी, बैंककर्मी और अन्य सभी जो काम कर रहे हैं, राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ है.
दास ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया को 90 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है. दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट आयी है. हमारी कोशिश है कि वित्तीय नुकसान को कम किया जाए. मंदी के अनुमान के बीच भारत की जीडीपी 1.9% प्रतिशत रहने का अनुमान है. भारत के हालात दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर हैं.