Share Market Update: बाजार खुलते ही 1300 अंकों की भारी गिरावट
ABP News Bureau | 06 Mar 2020 09:51 AM (IST)

शेयर बाजार के लिए आज के दिन की शुरुआत बेहद खराब रही है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1300 अंक टूट गया है. सेसेक्स 1300 अंक टूटकर 37000 के नीचे आ गया . आज मार्च के पहले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है.