बजट 2017: जानिए- सरकार ने रेल मुसाफिरों को क्या बड़ी खुशखबरी दी है
ABP News Bureau | 01 Feb 2017 10:42 PM (IST)
बजट 2017-18 में आम जनता के लिए कई सौगात हैं. विकास दर के मजबूत होने की संभावना जताई गई है. इस तरह डिजिटल पेमेंट के इस दौर में ट्रेन में सफर करने वालों को बड़ी सौगात दी गई है.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब ई-टिकट पर सर्विज चार्ज नहीं लगेगा. सरकार के इस फैसले का सीधा मतलब ये है कि अब आपको हर क्लास के ई-टिकट सस्ते में मिलेंगे यानि ट्रेन का सफर सस्ता होगा.
अब तक रेलवे बतौर सर्विज चार्ज स्लीपर क्लास के ई-टिकट पर 20 रुपये और एसी क्लासेस के ई-टिकट पर 40 रुपये लेती थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है.