अलवर गैंगरेप मामले में मोदी घिनौनी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं- मायावती
ABP News Bureau | 13 May 2019 02:44 PM (IST)

अलवर गैंगरेप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप की घटना पर चुप थे. वह गैंगरेप के मामले में घिनौनी और घृणित राजनीति कर रहे हैं. ताकि उन्हें चुनावों में फायदा मिल सके. यह शर्मनाक है.