वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा, अभिनंदन के साथ फाइटर प्लेन उड़ाकर खुशी हुई
shubhamsc | 02 Sep 2019 02:13 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन के साथ फाइटर प्लेन उड़ाकर अच्छा लगा. वो अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं. वायुसेना प्रमुख ने अपने पुराने दिनों की भी बात की.
पाकिस्तान के कब्जे से छूटकर विंग कमांडर अभिनंदन ड्यूटी पर वापस लौट गए हैं. आज अभिनंदन ने वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ मिग-21 विमान उड़ाया है. पठानकोट से अभिनंदन ने उड़ान भरी है. विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग 21 से ही 27 फरवरी को पाकिस्तान के एफ-16 को गिराया था. हालांकि उनका मिग 21 भी क्रैश हो गया था और वो पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे जहां पाकिस्तान ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था. लेकिन भारत के दबाव में पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा था. अभिनंदन ने उसी मिग 21 को उड़ाकर अपना हौसला दिखाया है.