सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों में भिड़त, 2017 में भी हुआ था टकराव
shubhamsc | 12 Sep 2019 08:33 AM (IST)

एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों में भिड़ंत हुई है. लद्दाख में पेंगोंग लेक के करीब भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पैट्रोलिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई है. हालांकि देर शाम दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बाद मामला सुलझ गया और टकराव खत्म हो गया. ये लगभग वही जगह थी जहां वर्ष 2017 में भारत और चीनी सैनिकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी.