चंडीगढ़ के Elante मॉल को उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
shubhamsc | 12 Aug 2019 05:06 PM (IST)

दहशतगर्दों ने चंडीगढ़ पुलिस को इंटरनेट के ज़रिए कॉल करके बताया कि Elante मॉल में विस्फोटक रखा हुआ है. फ़ोन के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस ने एलर्ट जारी करते ही सारी फ़ोर्स को मॉल में लगा दिया. बम स्क्वायड टीम समेत सभी टीमों को तैनात किया गया. इसके साथ ही पुलिस की तरफ़ से हज़ारों की तादाद में मॉल में पहुँचे लोगों को भी सूचित करने के बाद बाहर जाने के निर्देश दिए गए. लगभग दो घंटे तक चंडीगढ़ पुलिस की तरफ़ से सर्च चल रही है. पुलिस का कहना है कि इंटरनेट कॉल के ज़रिए उन तक ये जानकारी पहुँचाई गई है.