मुंबई में बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने किया मतदान, देखिए
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 02:30 PM (IST)

मुंबई में बड़े सितारे सुबह से वोटिंग कर रहे हैं. यहां 6 सीटों पर चुनाव हो रहा है. इस दौरान बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने ही अंदाज में वोट करने पहुंचे. सलमान खान के साथ परिवार के किसी और सदस्य को नहीं देखा गया. सलमान खान के चेहरे पर चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया.