बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया और राइमा सेन ने किया मतदान, साथ ही लोगों से की ये अपील
ABP News Bureau | 19 May 2019 02:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया और राइमा ने अपनी मां मुनमुन सेन के साथ आज मतदान किया और लोगों से अपील की कि वो जाति और धर्म आधारित मतदान न करें. आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है.