बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने किया मनोज तिवारी के लिए प्रचार, फिल्मी स्टाइल में मांगे वोट
ABP News Bureau | 08 May 2019 01:42 PM (IST)
सुनील शेट्टी ने बीजेपी की शहर इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी के लिए प्रचार किया, जो उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता ने करावल नगर और बाबरपुर में चुनावी सभाओं में कहा, "एक अच्छी और स्थिर सरकार की बहुत जरूरत है. एक अच्छे व्यक्ति और एक अच्छी पार्टी की जीत सुनिश्चित करें जिसका नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. यह जरूरी है कि मनोज तिवारी भारी अंतर से जीतें."