BMC रिजल्ट के बाद बोले उद्धव ठाकरे, 'मेयर हमारा ही होगा, हम सबसे बड़ी पार्टी'
ABP News Bureau | 23 Feb 2017 09:03 PM (IST)

बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो गई है. सभी 227 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. शिवसेना को 84, बीजेपी को 82, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं. बीजेपी को एक सीट लॉटरी के जरिए मिली.
बीएमसी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. इन नतीजों में कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है. 227 सदस्यीय बीएमसी चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था. मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे.