कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी ने किए देश तोड़ने वाले वादे
ABP News Bureau | 02 Apr 2019 04:57 PM (IST)

कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'जन आवाज' जारी कर दिया है. घोषणापत्र में किए गए कांग्रेस के कई वादों पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने घोषणापत्र में देश को तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन करने वाले वादे किए हैं.